जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं समेत बच्चा घायल...
- 6h ago
वृंदावन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। देवरहा बाबा घाट पर यमुना में नहाने उतरा करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे की सूचना उस समय हुई जब घाट पर युवक के कपड़े और सामान पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी, जिसके बाद युवक की तलाश शुरू की गई।
गोताखोर गुलाब निषाद और उनकी टीम ने यमुना में काफी देर तक युवक की तलाश की। लगातार खोजबीन के बाद गुरुवार को युवक का शव यमुना किनारे पानी में तैरता हुआ मिला। गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
यमुना में लगातार होने वाले ऐसे हादसों को देखते हुए घाटों पर स्नान के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। गहरे पानी में जाने से बचें और प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें।
वृंदावन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। देवरहा बाबा घाट पर यमुना में नहाने उतरा करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे की सूचना उस समय हुई जब घाट पर युवक के कपड़े और सामान पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी, जिसके बाद युवक की तलाश शुरू की गई। गोताखोर गुलाब निषाद और उनकी टीम ने यमुना में काफी देर तक युवक की तलाश की। लगातार खोजबीन के बाद गुरुवार को युवक का शव यमुना किनारे पानी में तैरता हुआ मिला। गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। यमुना में लगातार होने वाले ऐसे हादसों को देखते हुए घाटों पर स्नान के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। गहरे पानी में जाने से बचें और प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!