जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं समेत बच्चा घायल...
- 6h ago
मथुरा। अग्रवाल सभा रजि. मथुरा द्वारा आयोजित अष्टदिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ सेवा और जरूरतमंदों के सहयोग के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस समाज सेवा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एंकर: अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन नारी शक्ति के सहयोग और सेवा के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री सुभाष सिक्का ने बताया कि स्वर्गीय दाऊ दयाल रज्जो मल कागजी की स्मृति में वृद्धाश्रम सहायता एवं सहयोग कार्यक्रम के तहत श्री राधिका अपना घर महिला आश्रम, राल में निवास कर रही महिलाओं को खाद्य सामग्री, वस्त्र और अन्य आवश्यक सहायता सामग्री उपलब्ध कराई गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयन्ती प्रसाद अग्रवाल और कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलते हुए अग्रवाल सभा लगातार समाज सेवा और मानव सेवा में अपना योगदान देती रही है। इसी क्रम में जरूरतमंदों की सहायता के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसके अलावा शाम 5 बजे ट्रांसपोर्ट नगर मंडी समिति स्थित सृजन संस्था को सहयोग राशि प्रदान की गई। इस पहल के साथ अग्रवाल सभा ने सेवा और सहयोग के संदेश के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का विधिवत शंखनाद किया।
कार्यक्रम में प्रमुख उद्योगपति प्रमोद गर्ग कसेरे, अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का, उपाध्यक्ष योगेश कागजी, अग्रसेन स्वरूप गोवर्धन दास नीनू, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल रद्दी, ऑडिटर अतुल अग्रवाल हार्डवेयर सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे।
अग्रसेन जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सेवा और सहयोग को प्राथमिकता देते हुए आयोजित इन कार्यक्रमों ने महाराजा अग्रसेन के समाज सेवा एवं परोपकार के संदेश को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
मथुरा। अग्रवाल सभा रजि. मथुरा द्वारा आयोजित अष्टदिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ सेवा और जरूरतमंदों के सहयोग के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस समाज सेवा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एंकर: अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन नारी शक्ति के सहयोग और सेवा के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री सुभाष सिक्का ने बताया कि स्वर्गीय दाऊ दयाल रज्जो मल कागजी की स्मृति में वृद्धाश्रम सहायता एवं सहयोग कार्यक्रम के तहत श्री राधिका अपना घर महिला आश्रम, राल में निवास कर रही महिलाओं को खाद्य सामग्री, वस्त्र और अन्य आवश्यक सहायता सामग्री उपलब्ध कराई गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयन्ती प्रसाद अग्रवाल और कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलते हुए अग्रवाल सभा लगातार समाज सेवा और मानव सेवा में अपना योगदान देती रही है। इसी क्रम में जरूरतमंदों की सहायता के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा शाम 5 बजे ट्रांसपोर्ट नगर मंडी समिति स्थित सृजन संस्था को सहयोग राशि प्रदान की गई। इस पहल के साथ अग्रवाल सभा ने सेवा और सहयोग के संदेश के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का विधिवत शंखनाद किया। कार्यक्रम में प्रमुख उद्योगपति प्रमोद गर्ग कसेरे, अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का, उपाध्यक्ष योगेश कागजी, अग्रसेन स्वरूप गोवर्धन दास नीनू, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल रद्दी, ऑडिटर अतुल अग्रवाल हार्डवेयर सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे। अग्रसेन जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सेवा और सहयोग को प्राथमिकता देते हुए आयोजित इन कार्यक्रमों ने महाराजा अग्रसेन के समाज सेवा एवं परोपकार के संदेश को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!