जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं समेत बच्चा घायल...
- 6h ago
वृंदावन में धार्मिक यात्रा पर आए हिमाचल प्रदेश निवासी एक बुजुर्ग के जनवरी माह से लापता होने का मामला सामने आया है। काफी तलाश के बाद भी बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिलने पर उनके बेटे और अन्य परिजन एक बार फिर वृंदावन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से जल्द से जल्द उनकी तलाश कर बरामद करने की गुहार लगाई।
हिमाचल प्रदेश के इंदौरा निवासी जसपाल सिंह जनवरी माह में अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए थे। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान वह सौभरि ऋषि वन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद वह अचानक वहां से लापता हो गए।
बुजुर्ग के लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की। आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। फुटेज में जसपाल सिंह को बस स्टैंड की ओर जाते हुए देखा गया, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
कई महीनों से अपने पिता की तलाश में भटक रहे उनके पुत्र दीक्षित ठाकुर और अन्य परिजन लगातार वृंदावन और आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोज कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि लंबे समय से कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
परिजन अब एक बार फिर वृंदावन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से बुजुर्ग की तलाश तेज करने तथा जल्द से जल्द उन्हें बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस ने परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाकर तलाश को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
वृंदावन में धार्मिक यात्रा पर आए हिमाचल प्रदेश निवासी एक बुजुर्ग के जनवरी माह से लापता होने का मामला सामने आया है। काफी तलाश के बाद भी बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिलने पर उनके बेटे और अन्य परिजन एक बार फिर वृंदावन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से जल्द से जल्द उनकी तलाश कर बरामद करने की गुहार लगाई। हिमाचल प्रदेश के इंदौरा निवासी जसपाल सिंह जनवरी माह में अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए थे। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान वह सौभरि ऋषि वन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद वह अचानक वहां से लापता हो गए। बुजुर्ग के लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की। आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। फुटेज में जसपाल सिंह को बस स्टैंड की ओर जाते हुए देखा गया, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। कई महीनों से अपने पिता की तलाश में भटक रहे उनके पुत्र दीक्षित ठाकुर और अन्य परिजन लगातार वृंदावन और आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोज कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि लंबे समय से कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिजन अब एक बार फिर वृंदावन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से बुजुर्ग की तलाश तेज करने तथा जल्द से जल्द उन्हें बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस ने परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाकर तलाश को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!