25 सितंबर से लापता अनिल की गोवर्धन में तलाश, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

  • संवाददाता: खन्ना सैनी
  • 10h Ago 87 Views


हरियाणा के बल्लभगढ़ के रसूलपुर निवासी 35 वर्षीय अनिल सैनी 25 सितंबर की शाम से लापता हैं। अनिल भैंसों को लेकर जंगल से घर लौट रहे थे, लेकिन भैंसें घर पहुंच गईं और अनिल घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और बल्लभगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई।

परिजनों के मुताबिक, अनिल कम बोलते हैं और मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। वह पैर से दिव्यांग हैं और चलने के लिए हाथ में डंडे का सहारा लेते हैं। ऐसे में परिवार को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

अनिल के गोवर्धन पहुंचने की आशंका के चलते परिजन बुधवार को गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग, धर्मशालाओं, आश्रमों और आसपास के इलाकों में अनिल की काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजन लगातार अनिल की तलाश में जुटे हुए हैं और स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को अनिल सैनी दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा परिजनों को सूचना दें।

लापता व्यक्ति का नाम: अनिल सैनी
उम्र: 35 वर्ष
निवासी: रसूलपुर, बल्लभगढ़, हरियाणा
लापता होने की तारीख: 25 सितंबर
पहचान: पैर से दिव्यांग, हाथ में डंडा लेकर चलते हैं

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now