जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं समेत बच्चा घायल...
- 6h ago
नौहझील। थाना नौहझील पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और मुकदमे से संबंधित पीली धातु की चेन बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:25 बजे मोरकी इंटर कॉलेज और नौशेरपुर मार्ग के बीच, थाना नौहझील क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा उर्फ शिवकुमार पुत्र प्रकाश, निवासी मोहल्ला मेहतिया, थाना छायसा, जिला फरीदाबाद, हरियाणा, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना नौहझील में दर्ज मु0अ0सं0 271/2026, धारा 318(4) बीएनएस में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और संबंधित मामले की पीली धातु की चेन बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। साथ ही अवैध हथियार बरामद होने के मामले में मु0अ0सं0 316/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मथुरा और अलीगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, चोरी, बरामदगी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह समेत थाना नौहझील पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
नौहझील। थाना नौहझील पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और मुकदमे से संबंधित पीली धातु की चेन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:25 बजे मोरकी इंटर कॉलेज और नौशेरपुर मार्ग के बीच, थाना नौहझील क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा उर्फ शिवकुमार पुत्र प्रकाश, निवासी मोहल्ला मेहतिया, थाना छायसा, जिला फरीदाबाद, हरियाणा, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना नौहझील में दर्ज मु0अ0सं0 271/2026, धारा 318(4) बीएनएस में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और संबंधित मामले की पीली धातु की चेन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। साथ ही अवैध हथियार बरामद होने के मामले में मु0अ0सं0 316/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मथुरा और अलीगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, चोरी, बरामदगी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह समेत थाना नौहझील पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!