जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं समेत बच्चा घायल...
- 6h ago
वृंदावन। श्रीनृत्यांजलि–वैश्विक भारतीय कला एवं संस्कृति केंद्र, दिल्ली द्वारा गिविंग हैंड्स वेलफेयर फाउंडेशन, दिल्ली के सहयोग से ‘ब्रज रस–श्री कृष्ण कला सांस्कृतिक महोत्सव सीजन-6’ का तीन दिवसीय भव्य आयोजन पं. दीनदयाल सभागार, वृंदावन में संपन्न हुआ।
2, 3 एवं 4 अक्टूबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनकारी एवं दृश्य कला महोत्सव एवं प्रतियोगिता में देश-विदेश से 350 से अधिक कलाकारों, 366 प्रस्तुतियों, 50 से अधिक कला संस्थाओं और 6 विद्यालयों ने सहभागिता की। नृत्य, संगीत, वादन, अभिनय और दृश्य कला की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त श्री नीरज शर्मा, प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती मिथलेश तोमर, भाजपा मथुरा के महासचिव श्री देवेश पाठक, श्री गिरीश मित्तल (दिल्ली) सहित प्रसिद्ध कलाकार पूजा शर्मा, रेखा समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अखिलेश पटेल, जुग्गराज बाग, सजल चौकसे और मृत्युंजय बस शामिल रहे। वहीं गुरु इप्शिता भट्टाचार्य, सोमनाथ दास, शिखा सोनी, ज्योति भोले, विशाखा श्रीवास्तव, तपन बेहेरा, आशिमा शर्मा, हेमलता रोहिला, निकेश मल्लिक, अमित पांडेय, तब्बू प्रवीण, सरस्वती जी, डॉ. पिंकी, विक्की और प्रियंका सहित अनेक गुरुओं एवं कला विशेषज्ञों ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
महोत्सव की निदेशक डॉ. सुमिता दत्ता रॉय, गिविंग हैंड्स वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप रॉय और पूरी आयोजन समिति ने तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किए।
डॉ. सुमिता दत्ता रॉय ने कहा कि ‘ब्रज रस’ केवल एक महोत्सव नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, परंपरा और भारतीय विरासत को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास है। इसका उद्देश्य देश-विदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना और युवा पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।
महोत्सव के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी विशिष्ट अतिथियों, कलाकारों, गुरुओं, निर्णायकों, कला संस्थाओं, विद्यालयों, अभिभावकों, कला प्रेमियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
तीन दिवसीय ‘ब्रज रस–श्री कृष्ण कला सांस्कृतिक महोत्सव सीजन-6’ ने भारतीय कला और संस्कृति की विविधता एवं समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित करते हुए देश-विदेश के कलाकारों को एक साझा मंच पर जोड़ने का संदेश दिया।
वृंदावन। श्रीनृत्यांजलि–वैश्विक भारतीय कला एवं संस्कृति केंद्र, दिल्ली द्वारा गिविंग हैंड्स वेलफेयर फाउंडेशन, दिल्ली के सहयोग से ‘ब्रज रस–श्री कृष्ण कला सांस्कृतिक महोत्सव सीजन-6’ का तीन दिवसीय भव्य आयोजन पं. दीनदयाल सभागार, वृंदावन में संपन्न हुआ। 2, 3 एवं 4 अक्टूबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनकारी एवं दृश्य कला महोत्सव एवं प्रतियोगिता में देश-विदेश से 350 से अधिक कलाकारों, 366 प्रस्तुतियों, 50 से अधिक कला संस्थाओं और 6 विद्यालयों ने सहभागिता की। नृत्य, संगीत, वादन, अभिनय और दृश्य कला की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त श्री नीरज शर्मा, प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती मिथलेश तोमर, भाजपा मथुरा के महासचिव श्री देवेश पाठक, श्री गिरीश मित्तल (दिल्ली) सहित प्रसिद्ध कलाकार पूजा शर्मा, रेखा समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अखिलेश पटेल, जुग्गराज बाग, सजल चौकसे और मृत्युंजय बस शामिल रहे। वहीं गुरु इप्शिता भट्टाचार्य, सोमनाथ दास, शिखा सोनी, ज्योति भोले, विशाखा श्रीवास्तव, तपन बेहेरा, आशिमा शर्मा, हेमलता रोहिला, निकेश मल्लिक, अमित पांडेय, तब्बू प्रवीण, सरस्वती जी, डॉ. पिंकी, विक्की और प्रियंका सहित अनेक गुरुओं एवं कला विशेषज्ञों ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महोत्सव की निदेशक डॉ. सुमिता दत्ता रॉय, गिविंग हैंड्स वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप रॉय और पूरी आयोजन समिति ने तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किए। डॉ. सुमिता दत्ता रॉय ने कहा कि ‘ब्रज रस’ केवल एक महोत्सव नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, परंपरा और भारतीय विरासत को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास है। इसका उद्देश्य देश-विदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना और युवा पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। महोत्सव के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी विशिष्ट अतिथियों, कलाकारों, गुरुओं, निर्णायकों, कला संस्थाओं, विद्यालयों, अभिभावकों, कला प्रेमियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। तीन दिवसीय ‘ब्रज रस–श्री कृष्ण कला सांस्कृतिक महोत्सव सीजन-6’ ने भारतीय कला और संस्कृति की विविधता एवं समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित करते हुए देश-विदेश के कलाकारों को एक साझा मंच पर जोड़ने का संदेश दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!