नौहझील पुलिस ने तमंचा-कारतूस समेत वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
- 8h ago
मथुरा। थाना नौहझील पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को शाम 5:07 बजे ग्राम भैरई स्थित आरोपी के घर से भोलू उर्फ उपेन्द्र पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम भैरई, थाना नौहझील, को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद थाना नौहझील में मु0अ0सं0 315/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 26 वर्ष है। उसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2018 में उसके खिलाफ थाना नौहझील में धारा 307, 323, 324, 427, 504 और 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज था।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार और कांस्टेबल असद उल्ला खाँ शामिल रहे।
मथुरा। थाना नौहझील पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को शाम 5:07 बजे ग्राम भैरई स्थित आरोपी के घर से भोलू उर्फ उपेन्द्र पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम भैरई, थाना नौहझील, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद थाना नौहझील में मु0अ0सं0 315/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 26 वर्ष है। उसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2018 में उसके खिलाफ थाना नौहझील में धारा 307, 323, 324, 427, 504 और 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार और कांस्टेबल असद उल्ला खाँ शामिल रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!