जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं समेत बच्चा घायल...
- 6h ago
थाना कोसीकलां क्षेत्र की जिंदल चौकी के अंतर्गत मीनानगर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट में एक पक्ष की दो महिलाओं और एक बच्चे के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के बाद परिजन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। बताया जा रहा है कि घायल महिलाओं में से एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष के परिजन थाना कोसीकलां पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
थाना कोसीकलां क्षेत्र की जिंदल चौकी के अंतर्गत मीनानगर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट में एक पक्ष की दो महिलाओं और एक बच्चे के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद परिजन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। बताया जा रहा है कि घायल महिलाओं में से एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष के परिजन थाना कोसीकलां पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!