जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं समेत बच्चा घायल...
- 6h ago
कोसीकलां। अग्रवाटिका कोसीकलां में श्री अग्रवाल सभा कोसीकलां के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा समारोह के पत्रक का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे और समारोह के सभी आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जाविया ने बताया कि 11 अक्टूबर को श्री सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ श्री अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ होगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को अग्रवाटिका में प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अग्रबंधुओं के शामिल होने की संभावना है।
समारोह का मुख्य आकर्षण 15 अक्टूबर 2026 को निकलने वाली भव्य श्री अग्रसेन शोभायात्रा होगी। शोभायात्रा ग्यालाल स्मृति भवन से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए भरत मिलाप चौक पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक बैंड, एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां और 18 राजकुमार शामिल होंगे। श्री अग्रसेन महाराज का डोला भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएगा।
अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जाविया ने नगरवासियों और अग्रबंधुओं से आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी के साथ समाज की महिलाओं द्वारा भी विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इन आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना तथा नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से परिचित कराना है।
इस दौरान देशबंधु अग्रवाल, तरुण सेठ, मोहन अग्रवाल, कन्हैया लाल गोयल, डॉ. जगदीश, अजय अग्रवाल, मंत्री जग्गन गोयल, अजय गोयंका, ललित अग्रवाल एडवोकेट, भगवत बताशे वाले, पिंटू नेता, विवेक अग्रवाल शृंगारी, डॉ. नरेश मंगला, मनीष गर्ग, अमित गर्ग, गोविंद जाविया, महेश अग्रवाल, कल्पेश जैन सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अग्रबंधुओं ने श्री अग्रसेन जयंती समारोह के सभी कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने का संकल्प लिया।
कोसीकलां। अग्रवाटिका कोसीकलां में श्री अग्रवाल सभा कोसीकलां के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा समारोह के पत्रक का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे और समारोह के सभी आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प लिया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जाविया ने बताया कि 11 अक्टूबर को श्री सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ श्री अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ होगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को अग्रवाटिका में प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अग्रबंधुओं के शामिल होने की संभावना है। समारोह का मुख्य आकर्षण 15 अक्टूबर 2026 को निकलने वाली भव्य श्री अग्रसेन शोभायात्रा होगी। शोभायात्रा ग्यालाल स्मृति भवन से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए भरत मिलाप चौक पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक बैंड, एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां और 18 राजकुमार शामिल होंगे। श्री अग्रसेन महाराज का डोला भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएगा। अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जाविया ने नगरवासियों और अग्रबंधुओं से आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी के साथ समाज की महिलाओं द्वारा भी विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना तथा नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से परिचित कराना है। इस दौरान देशबंधु अग्रवाल, तरुण सेठ, मोहन अग्रवाल, कन्हैया लाल गोयल, डॉ. जगदीश, अजय अग्रवाल, मंत्री जग्गन गोयल, अजय गोयंका, ललित अग्रवाल एडवोकेट, भगवत बताशे वाले, पिंटू नेता, विवेक अग्रवाल शृंगारी, डॉ. नरेश मंगला, मनीष गर्ग, अमित गर्ग, गोविंद जाविया, महेश अग्रवाल, कल्पेश जैन सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अग्रबंधुओं ने श्री अग्रसेन जयंती समारोह के सभी कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने का संकल्प लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!