जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं समेत बच्चा घायल...
- 6h ago
मथुरा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संत श्री प्रेमानंद जी महाराज एवं उनके आश्रम की छवि को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर कथित रूप से खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि आश्रम से जुड़े शिष्य रसिक दुलारी शरण (दीपक लोढ़ी) की आकस्मिक एवं दुखद मृत्यु के मामले की पुलिस-प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच की जा रही है। संगठन ने जांच प्रक्रिया पर विश्वास जताते हुए कहा कि घटना की वास्तविकता जांच के बाद सामने आएगी।
वहीं संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इस घटना को लेकर संत प्रेमानंद जी महाराज एवं उनके आश्रम के संबंध में कथित रूप से भ्रामक, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि ऐसा कथित तौर पर टीआरपी और व्यूज बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
ज्ञापन में बिना किसी जांच रिपोर्ट या प्रमाण के संत एवं आश्रम के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर आपत्ति जताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आगरा मंडल अध्यक्ष रवि ठाकुर के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मथुरा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संत श्री प्रेमानंद जी महाराज एवं उनके आश्रम की छवि को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर कथित रूप से खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि आश्रम से जुड़े शिष्य रसिक दुलारी शरण (दीपक लोढ़ी) की आकस्मिक एवं दुखद मृत्यु के मामले की पुलिस-प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच की जा रही है। संगठन ने जांच प्रक्रिया पर विश्वास जताते हुए कहा कि घटना की वास्तविकता जांच के बाद सामने आएगी। वहीं संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इस घटना को लेकर संत प्रेमानंद जी महाराज एवं उनके आश्रम के संबंध में कथित रूप से भ्रामक, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि ऐसा कथित तौर पर टीआरपी और व्यूज बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ज्ञापन में बिना किसी जांच रिपोर्ट या प्रमाण के संत एवं आश्रम के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर आपत्ति जताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आगरा मंडल अध्यक्ष रवि ठाकुर के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!