14 दिन से लापता युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला, सरुपा गांव में मचा हड़कंप

  • 15h Ago 113 Views


मथुरा। राया थाना क्षेत्र के गांव सरुपा में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब 14 दिन से लापता चल रहे 20 वर्षीय युवक का शव एक घर में फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान सरुपा निवासी विमल पुत्र सोनवीर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने एक कुत्ते को नरमुंड लेकर जाते देखा। ग्रामीणों ने कुत्ते से नरमुंड छुड़ाया और आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान एक घर में विमल का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी के अनुसार विमल के लापता होने की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी और उसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं परिजनों के अनुसार विमल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्होंने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now