मिशन शक्ति ने बिखरता परिवार बचाया, काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी में हुआ राजीनामा

  • 15h Ago 97 Views


मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थाना छाता पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय पहल करते हुए पारिवारिक विवाद से परेशान एक दंपती के बीच समझौता कराया।

थाना छाता क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर पारिवारिक विवाद की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी दोनों को थाने बुलाया और उनकी समस्याओं एवं पक्षों को धैर्यपूर्वक सुना।

टीम ने विवाद के मूल कारणों को समझाते हुए दोनों को आपसी सम्मान, विश्वास और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य के महत्व के बारे में समझाया। सकारात्मक काउंसलिंग और लगातार प्रयासों के बाद दोनों पक्षों को अपनी-अपनी गलतियों का एहसास हुआ।

इसके बाद पति-पत्नी ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर आगे एक-दूसरे के साथ सम्मानपूर्वक रहने का निर्णय लिया। दोनों की आपसी सहमति से थाने में सहमति पत्र (राजीनामा) तैयार कराया गया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी हंसी-खुशी अपने घर रवाना हुए।

मिशन शक्ति टीम की इस मानवीय और त्वरित पहल की स्थानीय लोगों और परिवार के परिजनों ने सराहना की।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now