मथुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, सड़कों पर दिखा खाकी का दम SSP के निर्देशन में थाना प्रभारियों ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की हुई चेकिंग

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 9h Ago 120 Views


जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मथुरा पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। गश्त के दौरान पुलिस ने आमजन से भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

मथुरा पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त और चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now