चोरी की स्प्लेंडर बाइक के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 9h Ago 146 Views


थाना राया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र रामचन्द्र, निवासी खजूरी, थाना राया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर की रात करीब 10:20 बजे थाना राया पुलिस टीम रामपुर चौराहे से केशरगढ़ी जाने वाले मार्ग पर शिवालय के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 85 CA 7351 बरामद हुई।

पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में जांच की तो उसके चोरी की होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना राया में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक अनुरुद्ध सिंह तथा कांस्टेबल ओमप्रकाश, रविन्द्र कुमार और आशीष कुमार शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now