B R E A K I N G   N E W S : राजस्थान से गुमशुदा लड़की को बरामद कर ला रही पुलिस की प्राइवेट गाड़ी हादसे का शिकार

  • 11h Ago 78 Views


राजस्थान से गुमशुदा लड़की को बरामद कर आगरा ला रही पुलिस की प्राइवेट गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। धौलपुर-आगरा बॉर्डर के पास थाना सैयां क्षेत्र में आगरा-मुंबई हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की प्राइवेट गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम राजस्थान से गुमशुदा एक लड़की को बरामद कर उसे उसकी मां के साथ वापस ला रही थी। इसी दौरान राजस्थान बॉर्डर के पास ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला दरोगा, बरामद लड़की और उसकी मां घायल हो गईं।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला दरोगा के सिर में अंदरूनी चोट आई है। हादसे के तुरंत बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए सैयां CHC पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर महिला दरोगा समेत तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को बरामद कर लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह हादसा थाना सैयां क्षेत्र में आगरा-मुंबई हाईवे पर राजस्थान बॉर्डर के पास हुआ। सड़क हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now