जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं समेत बच्चा घायल...
- 6h ago
कोसीकलां। श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को महाराजा रावण की भव्य सवारी के साथ नगर में रावण राज का शुभारंभ हुआ। तालाब शाही स्थित श्री राम भवन से बैंड-बाजों की मधुर धुन के बीच महाराजा रावण की सवारी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई।
सवारी में शामिल भव्य एवं आकर्षक झांकियां नगरवासियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। सजे-धजे स्वरूपों और झांकियों ने पूरे वातावरण को रामलीला महोत्सव के रंग में रंग दिया। महाराजा रावण की सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पूरे शहर का भ्रमण कर पुनः तालाब शाही पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
सवारी के दौरान जगह-जगह नगरवासियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर महाराजा रावण की सवारी और आकर्षक झांकियों के दर्शन किए। बैंड-बाजों की मधुर धुन और झांकियों की भव्यता ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान श्री रामलीला संस्थान के संयोजक खगेंद्र ठाकुर बॉबी, समन्वयक राहुल जैन, अध्यक्ष गिरिराज चौधरी, मंत्री हैप्पी गर्ग, अमित जैन, हर्ष जैन, मोहन दत शर्मा और कार्तिक चौधरी सहित रामलीला संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजा रावण की भव्य सवारी के साथ कोसीकलां में रावण राज के शुभारंभ का माहौल देखने लायक रहा। नगर में जगह-जगह उमड़ी भीड़ और भव्य सजावट के बीच रामलीला महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
कोसीकलां। श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को महाराजा रावण की भव्य सवारी के साथ नगर में रावण राज का शुभारंभ हुआ। तालाब शाही स्थित श्री राम भवन से बैंड-बाजों की मधुर धुन के बीच महाराजा रावण की सवारी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। सवारी में शामिल भव्य एवं आकर्षक झांकियां नगरवासियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। सजे-धजे स्वरूपों और झांकियों ने पूरे वातावरण को रामलीला महोत्सव के रंग में रंग दिया। महाराजा रावण की सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पूरे शहर का भ्रमण कर पुनः तालाब शाही पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। सवारी के दौरान जगह-जगह नगरवासियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर महाराजा रावण की सवारी और आकर्षक झांकियों के दर्शन किए। बैंड-बाजों की मधुर धुन और झांकियों की भव्यता ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान श्री रामलीला संस्थान के संयोजक खगेंद्र ठाकुर बॉबी, समन्वयक राहुल जैन, अध्यक्ष गिरिराज चौधरी, मंत्री हैप्पी गर्ग, अमित जैन, हर्ष जैन, मोहन दत शर्मा और कार्तिक चौधरी सहित रामलीला संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। महाराजा रावण की भव्य सवारी के साथ कोसीकलां में रावण राज के शुभारंभ का माहौल देखने लायक रहा। नगर में जगह-जगह उमड़ी भीड़ और भव्य सजावट के बीच रामलीला महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!