जैत पुलिस ने 281 ग्राम अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

  • 12h Ago 148 Views


मथुरा। थाना जैत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 281 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:50 बजे चौकी चारधाम से अल्हेपुर गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 281 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपू निषाद पुत्र राजू निषाद, निवासी सूरज घाट, वीआईपी रोड, परिक्रमा मार्ग, वृंदावन, थाना वृंदावन, मथुरा, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जैत में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट सहित चोरी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी दी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोनू कुमार, उपनिरीक्षक अभिनेन्दर राजपूत, रिजर्व कांस्टेबल काविन्द्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल अतुल यादव शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now