राजीव एकेडमी में ‘नवागमन-2026’ की धूम, एमबीए-एमसीए के नवागंतुकों का भव्य स्वागत...
- 7h ago
गोवर्धन क्षेत्र के थाना मगोर्रा अंतर्गत गांव मगोर्रा में कोली समाज की बगीची में स्थापित भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलने पर थाना मगोर्रा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। सीओ गोवर्धन की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।
वहीं, कोली समाज के लोगों ने नई शिवलिंग मंगवा ली है। समाज के पदाधिकारियों के अनुसार आज शाम विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नई शिवलिंग की पुनः स्थापना की जाएगी, जिसमें ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
गोवर्धन क्षेत्र के थाना मगोर्रा अंतर्गत गांव मगोर्रा में कोली समाज की बगीची में स्थापित भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर थाना मगोर्रा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। सीओ गोवर्धन की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। वहीं, कोली समाज के लोगों ने नई शिवलिंग मंगवा ली है। समाज के पदाधिकारियों के अनुसार आज शाम विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नई शिवलिंग की पुनः स्थापना की जाएगी, जिसमें ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!