30 सितंबर को पांचजन्य प्रेक्षागृह में होगा एबीवीपी का भव्य युवती सम्मेलन, 1000 छात्राओं के जुटने की उम्मीद

  • संवाददाता: अनुज शर्मा
  • 9h Ago 83 Views


मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला मथुरा द्वारा 30 सितंबर को डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में भव्य युवती सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है।

सम्मेलन में लगभग 1000 छात्राओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में शिक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में छात्राओं की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा। वहीं खुला मंच छात्राओं को अपने विचार व्यक्त करने, संवाद करने और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा का अवसर प्रदान करेगा।

महानगर उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने कहा कि युवतियां समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं और राष्ट्र के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह सम्मेलन उनकी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देगा।

विभाग छात्रा प्रमुख साधना प्रजापति ने बताया कि युवती सम्मेलन संवाद, अभिव्यक्ति और नेतृत्व का प्रभावी मंच बनेगा, जबकि जिला छात्रा प्रमुख विनीता शर्मा ने मथुरा की छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया।

एबीवीपी ने बताया कि यह आयोजन छात्राओं को सामाजिक, शैक्षिक और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now