दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा का सेवा संकल्प, माल्यार्पण के साथ स्वच्छता व पौधरोपण

  • संवाददाता: देवेश गौड़
  • 14h Ago 91 Views


कोसीकलां (मथुरा)। भारतीय जनता पार्टी कोसीकलां द्वारा शुक्रवार को भारतीय जनसंघ के प्रमुख संगठनकर्ता एवं प्रखर विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। नगर पालिका परिषद स्थित दीनदयाल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जनपद के नगला चंद्रभान में हुआ था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय का उनका दर्शन आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।

पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि उनका जीवन सादगी, त्याग, संगठन क्षमता और राष्ट्रनिष्ठा का आदर्श उदाहरण है। वहीं मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन ने कहा कि उन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम माना।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now