जनरल स्टोर में चोरी का खुलासा, शेरगढ़ पुलिस ने वांछित युवक को चोरी के सामान सहित दबोचा

  • 14h Ago 132 Views


मथुरा। थाना शेरगढ़ पुलिस ने जनरल स्टोर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए वांछित 22 वर्षीय युवक को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बीड़ी, काजू, सिगरेट और अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने शेरगढ़ क्षेत्र स्थित एक जनरल स्टोर की छत तोड़कर दुकान में चोरी की थी। चोर गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद और लगभग 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना शेरगढ़ में मु.अ.सं. 218/2026 के तहत धारा 305/331(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने 24 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:15 बजे नौहझील-शेरगढ़ से उझानी जाने वाले मार्ग पर दुर्गा मंदिर से करीब 50 कदम पहले सुनील पुत्र पप्पू (22 वर्ष) निवासी ग्राम जटवारी, थाना शेरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now