आज के युवा ही 2047 के विकसित भारत के वास्तविक निर्माता: प्रो. शिवराज भारद्वाज

  • 7h Ago 80 Views


मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RATM) में बीसीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ‘विकसित भारत@2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी, शोध वैज्ञानिक एवं प्रेरक वक्ता प्रो. शिवराज भारद्वाज ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें नवाचार, कौशल विकास और जिम्मेदार नागरिकता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

प्रो. भारद्वाज ने कहा कि आज के युवा ही वर्ष 2047 के विकसित भारत के वास्तविक निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र बनने का सपना युवाओं की सक्रिय भागीदारी, अनुशासन, समर्पण और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति से ही साकार होगा। विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने, लक्ष्य निर्धारित करने और चुनौतियों को अवसर में बदलने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास भविष्य के भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।

उन्होंने कहा कि उद्यमिता, शोध, जनसेवा और जिम्मेदार नागरिक के रूप में प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर एवं विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साथ ही सफलता के साथ नैतिक मूल्यों को बनाए रखने पर भी उन्होंने विशेष बल दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now