राजीव एकेडमी में ‘नवागमन-2026’ की धूम, एमबीए-एमसीए के नवागंतुकों का भव्य स्वागत...
- 7h ago
मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ‘अग्र महोत्सव–2026’ का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। भूमि पूजन के साथ ही तीन दिवसीय भव्य महोत्सव की तैयारियों को औपचारिक रूप से गति मिल गई। आयोजन को लेकर अग्र समाज में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष सिक्का, मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल, मुख्य मेला संयोजक अंकित बंसल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरिओम मंतवाले, संदीप अडुकी, कृष्ण मुरारी ‘नेताजी’ तथा आयोजन समिति से जुड़े समाजबंधुओं ने भी सहभागिता निभाई।
आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष अग्र महोत्सव को पारंपरिक मूल्यों के साथ आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकार, साहित्य, संगीत और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव के माध्यम से “हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” अभियान को भी प्रमुखता से आगे बढ़ाया जाएगा।
मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ‘अग्र महोत्सव–2026’ का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। भूमि पूजन के साथ ही तीन दिवसीय भव्य महोत्सव की तैयारियों को औपचारिक रूप से गति मिल गई। आयोजन को लेकर अग्र समाज में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष सिक्का, मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल, मुख्य मेला संयोजक अंकित बंसल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरिओम मंतवाले, संदीप अडुकी, कृष्ण मुरारी ‘नेताजी’ तथा आयोजन समिति से जुड़े समाजबंधुओं ने भी सहभागिता निभाई। संस्कृति, साहित्य और आधुनिक तकनीक का होगा अनूठा संगम आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष अग्र महोत्सव को पारंपरिक मूल्यों के साथ आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकार, साहित्य, संगीत और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव के माध्यम से “हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” अभियान को भी प्रमुखता से आगे बढ़ाया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!