राजीव एकेडमी में ‘नवागमन-2026’ की धूम, एमबीए-एमसीए के नवागंतुकों का भव्य स्वागत...
- 7h ago
ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभाकक्ष में 'स्वच्छ ब्रज अभियान' के कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कृष्णा नगर को एक मॉडल ‘कचरा रहित जोन’ के रूप में विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अभियान के पहले चरण में ऑडियो संदेशों के जरिए दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद व्यापार सभा, जिला प्रशासन, नगर निगम, सामाजिक संस्थाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता से जागरूकता रैली निकालकर डोर-टू-डोर संपर्क किया जाएगा।
इस विशेष अभियान के तहत 50 हजार कपड़े के थैले, 5 हजार फ्लेक्सी-बैनर, 20 लाख पेम्पलेट और डस्टबिन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। पॉलिथीन का उपयोग रोकने के लिए सब्जी मंडी में बैग डिस्पेंसर मशीन का ट्रायल भी किया जाएगा।
बैठक के दौरान नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने जानकारी दी कि नगर निगम ऐप पर कूड़ा संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए 2 घंटे की समयसीमा तय की गई है। यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होती है, तो शिकायत अपने आप उच्च अधिकारियों तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा, स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना, चालान और नोटिस की कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभाकक्ष में 'स्वच्छ ब्रज अभियान' के कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कृष्णा नगर को एक मॉडल ‘कचरा रहित जोन’ के रूप में विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अभियान के पहले चरण में ऑडियो संदेशों के जरिए दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद व्यापार सभा, जिला प्रशासन, नगर निगम, सामाजिक संस्थाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता से जागरूकता रैली निकालकर डोर-टू-डोर संपर्क किया जाएगा।इस विशेष अभियान के तहत 50 हजार कपड़े के थैले, 5 हजार फ्लेक्सी-बैनर, 20 लाख पेम्पलेट और डस्टबिन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। पॉलिथीन का उपयोग रोकने के लिए सब्जी मंडी में बैग डिस्पेंसर मशीन का ट्रायल भी किया जाएगा।बैठक के दौरान नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने जानकारी दी कि नगर निगम ऐप पर कूड़ा संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए 2 घंटे की समयसीमा तय की गई है। यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होती है, तो शिकायत अपने आप उच्च अधिकारियों तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा, स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना, चालान और नोटिस की कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!