Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 25 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मगोर्रा की बगीची से शिवलिंग उखाड़ने पर आक्रोश, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

गोवर्धन क्षेत्र के थाना मगोर्रा अंतर्गत गांव मगोर्रा में कोली समाज की बगीची में स्थापित भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर थाना मगोर्रा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। सीओ गोवर्धन की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

वहीं, कोली समाज के लोगों ने नई शिवलिंग मंगवा ली है। समाज के पदाधिकारियों के अनुसार आज शाम विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नई शिवलिंग की पुनः स्थापना की जाएगी, जिसमें ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Previous News

आगरा में फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Next News

'वेलकम' के मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर