राजीव एकेडमी में ‘नवागमन-2026’ की धूम, एमबीए-एमसीए के नवागंतुकों का भव्य स्वागत...
- 7h ago
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मथुरा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की ड्रेस, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने डायल-112, पुलिस लाइन परिसर, आवासीय परिसर तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, रखरखाव और पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।
इसके उपरांत आदेश कक्ष में विभिन्न गार्दों की रजिस्टर पेशी कर अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने सभी प्रभारी अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, समयबद्धता और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा जनसेवा के प्रति संवेदनशील एवं सतर्क रहने पर बल दिया।
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मथुरा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की ड्रेस, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने डायल-112, पुलिस लाइन परिसर, आवासीय परिसर तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, रखरखाव और पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। इसके उपरांत आदेश कक्ष में विभिन्न गार्दों की रजिस्टर पेशी कर अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने सभी प्रभारी अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, समयबद्धता और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा जनसेवा के प्रति संवेदनशील एवं सतर्क रहने पर बल दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!