वृंदावन में बंद मकान में लगी भीषण आग, पड़ोसियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 1d Ago 121 Views


वृंदावन के चैतन्य विहार द्वितीय खंड स्थित एक बंद मकान में गुरुवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों की सतर्कता और पुलिस, दमकल तथा विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-4 स्थित मकान संख्या 513, जो दिल्ली निवासी आकाश गुप्ता का है, लंबे समय से बंद पड़ा था। गुरुवार को मकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनज़र विद्युत कर्मियों ने इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई, जबकि दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि मकान बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now