राजीव एकेडमी में ‘नवागमन-2026’ की धूम, एमबीए-एमसीए के नवागंतुकों का भव्य स्वागत...
- 7h ago
जैंत थाना क्षेत्र के सुनरख-रामताल मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, गणेश सिटी के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रामवीर पुत्र दिलीप सिंह, निवासी जैंत, को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामवीर ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही जैंत थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक अपने पीछे दो पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
जैंत थाना क्षेत्र के सुनरख-रामताल मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, गणेश सिटी के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रामवीर पुत्र दिलीप सिंह, निवासी जैंत, को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामवीर ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जैंत थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे दो पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!