राजीव एकेडमी में ‘नवागमन-2026’ की धूम, एमबीए-एमसीए के नवागंतुकों का भव्य स्वागत...
- 7h ago
फरह। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत फरह विकास खंड सभागार में आंगन मिलन सेवा, हेल्दी बेबी प्रतियोगिता एवं पोषण वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ बच्चों को सम्मानित करने के साथ गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और कुपोषित बच्चों को विशेष पोषाहार वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बलदेव विधायक पूरन प्रकाश एवं ब्लॉक अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान (सेवा पखवाड़ा) के तहत देशभर में जनकल्याण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन हेल्दी बेबी प्रतियोगिता (स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं विकास के मानकों के आधार पर चयनित विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पोषण वितरण कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा चिन्हित कुपोषित बच्चों को विशेष पोषण किट एवं राशन सामग्री वितरित की गई। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा कुपोषण की रोकथाम को लेकर उपस्थित महिलाओं को जागरूक भी किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
फरह। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत फरह विकास खंड सभागार में आंगन मिलन सेवा, हेल्दी बेबी प्रतियोगिता एवं पोषण वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ बच्चों को सम्मानित करने के साथ गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और कुपोषित बच्चों को विशेष पोषाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बलदेव विधायक पूरन प्रकाश एवं ब्लॉक अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान (सेवा पखवाड़ा) के तहत देशभर में जनकल्याण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन हेल्दी बेबी प्रतियोगिता (स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं विकास के मानकों के आधार पर चयनित विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पोषण वितरण कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा चिन्हित कुपोषित बच्चों को विशेष पोषण किट एवं राशन सामग्री वितरित की गई। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा कुपोषण की रोकथाम को लेकर उपस्थित महिलाओं को जागरूक भी किया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!