राजीव एकेडमी में ‘नवागमन-2026’ की धूम, एमबीए-एमसीए के नवागंतुकों का भव्य स्वागत...
- 7h ago
फरह (मथुरा)। विकास खंड फरह की ग्राम पंचायत फतिहा में ग्रामीण शिक्षा को डिजिटल दिशा देने की पहल करते हुए ‘ब्रज की चौपाल पर डिजिटल उजाला’ थीम के तहत ज्ञानम ज्योति डिजिटल पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य “डिजिटल ज्ञान से सशक्त भारत, सशक्त ग्राम और सशक्त ब्रज” के संकल्प को साकार करना है।
डिजिटल पुस्तकालय में ग्रामीण छात्र-छात्राओं के लिए ई-बुक्स, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, डिजिटल कक्षाएं, करियर मार्गदर्शन और ऑनलाइन कोर्सेज जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे गांव के विद्यार्थी भी शहरों की तरह डिजिटल संसाधनों का लाभ उठाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी कर सकेंगे।
कार्यक्रम को बलदेव विधानसभा के विधायक पूरन प्रकाश एडवोकेट का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनेगी और यह पुस्तकालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार झा, नायब तहसीलदार राघव गोस्वामी, नायब तहसीलदार साविका शर्मा, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) थान सिंह, प्रशासक मालती देवी, प्रशासक प्रतिनिधि हरीओम सिंह तथा ग्राम पंचायत अधिकारी दाऊदयाल पाठक सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। यह पहल सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता (आईएएस) के सहयोग से साकार हुई।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ज्ञानम ज्योति डिजिटल पुस्तकालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा और ब्रज के गांवों में डिजिटल सीखने की नई संस्कृति विकसित करेगा।
फरह (मथुरा)। विकास खंड फरह की ग्राम पंचायत फतिहा में ग्रामीण शिक्षा को डिजिटल दिशा देने की पहल करते हुए ‘ब्रज की चौपाल पर डिजिटल उजाला’ थीम के तहत ज्ञानम ज्योति डिजिटल पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य “डिजिटल ज्ञान से सशक्त भारत, सशक्त ग्राम और सशक्त ब्रज” के संकल्प को साकार करना है। डिजिटल पुस्तकालय में ग्रामीण छात्र-छात्राओं के लिए ई-बुक्स, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, डिजिटल कक्षाएं, करियर मार्गदर्शन और ऑनलाइन कोर्सेज जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे गांव के विद्यार्थी भी शहरों की तरह डिजिटल संसाधनों का लाभ उठाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी कर सकेंगे। कार्यक्रम को बलदेव विधानसभा के विधायक पूरन प्रकाश एडवोकेट का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनेगी और यह पुस्तकालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार झा, नायब तहसीलदार राघव गोस्वामी, नायब तहसीलदार साविका शर्मा, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) थान सिंह, प्रशासक मालती देवी, प्रशासक प्रतिनिधि हरीओम सिंह तथा ग्राम पंचायत अधिकारी दाऊदयाल पाठक सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। यह पहल सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता (आईएएस) के सहयोग से साकार हुई। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ज्ञानम ज्योति डिजिटल पुस्तकालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा और ब्रज के गांवों में डिजिटल सीखने की नई संस्कृति विकसित करेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!