राजीव एकेडमी में ‘नवागमन-2026’ की धूम, एमबीए-एमसीए के नवागंतुकों का भव्य स्वागत...
- 7h ago
मथुरा कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आगरा निवासी दो शातिर आरोपियों को चोरी के एप्पल आईफोन और अपाचे मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 23 सितम्बर की शाम करीब 7:30 बजे रेलवे ग्राउंड की दीवार के पास चेकिंग के दौरान इकबाल उस्मानी (26) निवासी न्यू आजमपाड़ा, शाहगंज आगरा और इकबाल सिद्दीकी उर्फ अक्कू (28) निवासी किदवई नगर, शाहगंज आगरा को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी का एप्पल आईफोन तथा अपाचे मोटरसाइकिल (UP 81 CR 3984) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने की।
मथुरा कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आगरा निवासी दो शातिर आरोपियों को चोरी के एप्पल आईफोन और अपाचे मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 सितम्बर की शाम करीब 7:30 बजे रेलवे ग्राउंड की दीवार के पास चेकिंग के दौरान इकबाल उस्मानी (26) निवासी न्यू आजमपाड़ा, शाहगंज आगरा और इकबाल सिद्दीकी उर्फ अक्कू (28) निवासी किदवई नगर, शाहगंज आगरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी का एप्पल आईफोन तथा अपाचे मोटरसाइकिल (UP 81 CR 3984) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!