राजीव एकेडमी में ‘नवागमन-2026’ की धूम, एमबीए-एमसीए के नवागंतुकों का भव्य स्वागत...
- 7h ago
महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल सभा, मथुरा इस वर्ष अपने पारंपरिक आयोजन को नए और आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करेगी। तीन दिवसीय महोत्सव का नाम ‘अग्र महोत्सव–2026’ रखा गया है, जिसमें संस्कृति, साहित्य, सामाजिक सरोकार, युवा ऊर्जा और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
मुख्य मेला संयोजक अंकित बंसल एवं मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति के अनुसार इस बार महोत्सव का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को नई पीढ़ी तक आधुनिक शैली में पहुंचाना है।
महोत्सव के पहले दिन देश के प्रसिद्ध कवियों की सहभागिता के साथ भव्य काव्य संध्या आयोजित होगी, जिसमें हास्य, व्यंग्य, वीर रस और समसामयिक विषयों की प्रस्तुतियां होंगी।
दूसरे दिन भारतीय संस्कृति और अग्रवाल समाज की गौरवशाली परंपराओं को Gen-Z अंदाज में मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। संगीत, नृत्य और आधुनिक तकनीक के माध्यम से युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
तीसरे दिन बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका पलक मुच्छल अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से ‘सुर संध्या’ को यादगार बनाएंगी।
अग्र महोत्सव–2026 की सबसे बड़ी खासियत पहली बार आयोजित होने वाला भव्य लेजर शो होगा। आधुनिक प्रकाश एवं लेजर तकनीक के माध्यम से महाराजा अग्रसेन की गौरवगाथा, भारतीय संस्कृति और समाज की विरासत को दृश्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
महोत्सव में “हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” थीम के साथ स्वच्छ ब्रज अभियान को प्रमुखता दी जाएगी। आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया गया है।
मुख्य मेला संयोजक अंकित बंसल ने कहा कि अग्र महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, संस्कृति, सामाजिक एकता और युवा ऊर्जा का प्रतीक होगा। वहीं मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल ने समाज के सभी अग्रबंधुओं से परिवार सहित महोत्सव में सहभागी बनने का आह्वान किया
महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल सभा, मथुरा इस वर्ष अपने पारंपरिक आयोजन को नए और आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करेगी। तीन दिवसीय महोत्सव का नाम ‘अग्र महोत्सव–2026’ रखा गया है, जिसमें संस्कृति, साहित्य, सामाजिक सरोकार, युवा ऊर्जा और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मुख्य मेला संयोजक अंकित बंसल एवं मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति के अनुसार इस बार महोत्सव का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को नई पीढ़ी तक आधुनिक शैली में पहुंचाना है। तीन दिन, तीन खास आकर्षण महोत्सव के पहले दिन देश के प्रसिद्ध कवियों की सहभागिता के साथ भव्य काव्य संध्या आयोजित होगी, जिसमें हास्य, व्यंग्य, वीर रस और समसामयिक विषयों की प्रस्तुतियां होंगी। दूसरे दिन भारतीय संस्कृति और अग्रवाल समाज की गौरवशाली परंपराओं को Gen-Z अंदाज में मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। संगीत, नृत्य और आधुनिक तकनीक के माध्यम से युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। तीसरे दिन बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका पलक मुच्छल अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से ‘सुर संध्या’ को यादगार बनाएंगी। पहली बार होगा लेजर शो अग्र महोत्सव–2026 की सबसे बड़ी खासियत पहली बार आयोजित होने वाला भव्य लेजर शो होगा। आधुनिक प्रकाश एवं लेजर तकनीक के माध्यम से महाराजा अग्रसेन की गौरवगाथा, भारतीय संस्कृति और समाज की विरासत को दृश्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। स्वच्छ ब्रज अभियान को मिलेगा विशेष स्थान महोत्सव में “हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” थीम के साथ स्वच्छ ब्रज अभियान को प्रमुखता दी जाएगी। आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया गया है। मुख्य मेला संयोजक अंकित बंसल ने कहा कि अग्र महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, संस्कृति, सामाजिक एकता और युवा ऊर्जा का प्रतीक होगा। वहीं मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल ने समाज के सभी अग्रबंधुओं से परिवार सहित महोत्सव में सहभागी बनने का आह्वान किया
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!