राजीव एकेडमी में ‘नवागमन-2026’ की धूम, एमबीए-एमसीए के नवागंतुकों का भव्य स्वागत...
- 7h ago
थाना महावन पुलिस ने ब्रह्मांड घाट पर श्रद्धालु का बैग चोरी करने वाले एक पुरुष और एक महिला चोर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया बैग, ₹6,100 नकद, आधार कार्ड और कपड़े बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे ब्रह्मांड घाट से एक श्रद्धालु का बैग चोरी होने की सूचना मिली थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना महावन में मु.अ.सं. 257/2026 के तहत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने उसी दिन शाम 5:40 बजे ब्रह्मांड घाट क्षेत्र से राजू पुत्र महेंद्र सिंह (57 वर्ष) निवासी टप्पल, जनपद अलीगढ़ तथा एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से चोरी हुआ बैग, ₹6,100 नकद, आधार कार्ड और अन्य सामान बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजू के विरुद्ध गोवर्धन और महावन थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं महिला अभियुक्ता के खिलाफ गोवर्धन, महावन तथा बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र में भी चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।
महावन पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
थाना महावन पुलिस ने ब्रह्मांड घाट पर श्रद्धालु का बैग चोरी करने वाले एक पुरुष और एक महिला चोर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया बैग, ₹6,100 नकद, आधार कार्ड और कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे ब्रह्मांड घाट से एक श्रद्धालु का बैग चोरी होने की सूचना मिली थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना महावन में मु.अ.सं. 257/2026 के तहत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने उसी दिन शाम 5:40 बजे ब्रह्मांड घाट क्षेत्र से राजू पुत्र महेंद्र सिंह (57 वर्ष) निवासी टप्पल, जनपद अलीगढ़ तथा एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से चोरी हुआ बैग, ₹6,100 नकद, आधार कार्ड और अन्य सामान बरामद हुआ। पहले भी दर्ज हैं चोरी के मुकदमे पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजू के विरुद्ध गोवर्धन और महावन थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं महिला अभियुक्ता के खिलाफ गोवर्धन, महावन तथा बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र में भी चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। महावन पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!