मथुरा में मनरेगा तकनीकी सहायकों की हुंकार: ₹45,000 मानदेय की मांग, 28 सितंबर से लखनऊ में आंदोलन की चेतावनी

  • संवाददाता: आरती शर्मा
  • 14h Ago 134 Views


उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मनरेगा तकनीकी सहायकों ने कम मानदेय और बढ़ती महंगाई के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उत्तर प्रदेश मनरेगा तकनीकी सहायक वेलफेयर एसोसिएशन, जिला मथुरा की ओर से सौंपे गए इस ज्ञापन में मानदेय बढ़ाकर 45 हजार रुपये प्रतिमाह करने की प्रमुख मांग रखी गई है।

तकनीकी सहायकों ने बताया कि वे पिछले 18 वर्षों से बेहद कम मानदेय पर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में महंगाई में भारी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन उनके मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार करने और सुपरविजन के लिए उन्हें रोजाना गांवों में जाना पड़ता है, जिस पर लगभग 6 हजार रुपये प्रतिमाह का खर्च आता है।

अपनी समस्याओं को लेकर सहायकों ने जूनियर इंजीनियर के न्यूनतम वेतन के बराबर मानदेय दिए जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 26 सितंबर तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो वे 28 सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस प्रांतीय आंदोलन में मथुरा के तकनीकी सहायक भी पूरी एकजुटता के साथ शामिल होंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now