मेरे सपनों का भारत’ विषय पर सेवा चित्र अभियान की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न

  • 7h Ago 64 Views


मथुरा। ‘सेवा चित्र अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, सरस्वती कुंड, मथुरा में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, पेंटिंग, भाषण, पोस्टर निर्माण और क्विज जैसी विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्भय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी तथा जिला मंत्री सुरेश तरकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कान्हा माखन ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर अनिल अग्रवाल एवं समिति सदस्य शुभम अग्रवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सोच को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को कला, ज्ञान और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now