राजीव एकेडमी में ‘नवागमन-2026’ की धूम, एमबीए-एमसीए के नवागंतुकों का भव्य स्वागत...
- 7h ago
वृंदावन के सप्त देवालयों में प्रमुख ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में शुक्रवार को राधारानी का छठी महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर राधारानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और पूरे मंदिर परिसर में भक्ति रस की अविरल धारा बहती रही।
महोत्सव के अंतर्गत ब्रजवासी बच्चों ने राधा-कृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य एवं भक्ति गीत प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज एवं आचार्य पूर्ण चंद्र गोस्वामी महाराज ने बताया कि परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी राधारानी की छठी पर विशेष बधाइयां लुटाई गईं। श्रद्धालुओं के बीच खिलौने, वस्त्र, साड़ियां, रुपये तथा अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई, जिसे प्राप्त करने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
पूरे उत्सव के दौरान मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन और उत्सव सेवाओं का आयोजन हुआ। ‘जय श्री राधे’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने राधारानी से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, मंगलमय जीवन और आध्यात्मिक उन्नति की कामना की।
वृंदावन के सप्त देवालयों में प्रमुख ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में शुक्रवार को राधारानी का छठी महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर राधारानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और पूरे मंदिर परिसर में भक्ति रस की अविरल धारा बहती रही। महोत्सव के अंतर्गत ब्रजवासी बच्चों ने राधा-कृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य एवं भक्ति गीत प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज एवं आचार्य पूर्ण चंद्र गोस्वामी महाराज ने बताया कि परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी राधारानी की छठी पर विशेष बधाइयां लुटाई गईं। श्रद्धालुओं के बीच खिलौने, वस्त्र, साड़ियां, रुपये तथा अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई, जिसे प्राप्त करने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे उत्सव के दौरान मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन और उत्सव सेवाओं का आयोजन हुआ। ‘जय श्री राधे’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने राधारानी से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, मंगलमय जीवन और आध्यात्मिक उन्नति की कामना की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!