राजीव एकेडमी में ‘नवागमन-2026’ की धूम, एमबीए-एमसीए के नवागंतुकों का भव्य स्वागत...
- 7h ago
वृंदावन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद एवं कई बार विधायक रहे पंडित रामकृष्ण शर्मा के 101 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 27 सितंबर को मथुरा में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में दोपहर 3 बजे आयोजित होगा।
वृंदावन के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक पंडित हुकुमचंद तिवारी एवं पंडित गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पंडित रामकृष्ण शर्मा ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक राष्ट्रसेवा की लंबी यात्रा तय की है। राजस्थान की राजनीति और सामाजिक जीवन में उनका विशेष योगदान रहा है तथा विभिन्न दलों के नेताओं के बीच वे आज भी सम्मानित व्यक्तित्व माने जाते हैं।
उन्होंने कहा कि पंडित रामकृष्ण शर्मा का ब्रज क्षेत्र से भी गहरा जुड़ाव रहा है। उनके 101 वर्ष पूर्ण होने पर यह अभिनंदन समारोह उनके राष्ट्रसेवा, स्वतंत्रता संग्राम और सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार समारोह की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजेंद्र केसरिया करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा मुख्य अतिथि तथा मंडेला सम्मान प्राप्त समाजवादी चिंतक एवं संवैधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान के सदस्य दीपक मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
पत्रकार वार्ता के दौरान पंडित हुकुमचंद तिवारी, पंडित गुरुदेव शर्मा, सीपी सीकरवार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से 27 सितंबर को आयोजित समारोह में पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामकृष्ण शर्मा का सम्मान करने की अपील की।
वृंदावन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद एवं कई बार विधायक रहे पंडित रामकृष्ण शर्मा के 101 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 27 सितंबर को मथुरा में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में दोपहर 3 बजे आयोजित होगा। वृंदावन के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक पंडित हुकुमचंद तिवारी एवं पंडित गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पंडित रामकृष्ण शर्मा ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक राष्ट्रसेवा की लंबी यात्रा तय की है। राजस्थान की राजनीति और सामाजिक जीवन में उनका विशेष योगदान रहा है तथा विभिन्न दलों के नेताओं के बीच वे आज भी सम्मानित व्यक्तित्व माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित रामकृष्ण शर्मा का ब्रज क्षेत्र से भी गहरा जुड़ाव रहा है। उनके 101 वर्ष पूर्ण होने पर यह अभिनंदन समारोह उनके राष्ट्रसेवा, स्वतंत्रता संग्राम और सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार समारोह की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजेंद्र केसरिया करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा मुख्य अतिथि तथा मंडेला सम्मान प्राप्त समाजवादी चिंतक एवं संवैधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान के सदस्य दीपक मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान पंडित हुकुमचंद तिवारी, पंडित गुरुदेव शर्मा, सीपी सीकरवार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से 27 सितंबर को आयोजित समारोह में पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामकृष्ण शर्मा का सम्मान करने की अपील की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!