योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील अब कहलाएगी 'भगवान परशुराम पुरी'

  • 10h ago
  • 130 views


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद तहसील का नाम बदलकर 'भगवान परशुराम पुरी' करने को मंजूरी दे दी। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अब नाम परिवर्तन की शेष प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

यह निर्णय मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिया गया, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित कई मंत्री मौजूद रहे। बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें जलालाबाद के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव भी शामिल था।

इसके अलावा कैबिनेट ने यूपी स्टार्टअप नीति-2026, डेटा सेंटर नीति-2026, मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना तथा प्रदेश में नए विश्वविद्यालयों की स्थापना समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now