कान्हा माखन स्कूल में 'बोधि पथ कार्यशाला' का समापन, बच्चों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने का...
- 3h ago
मथुरा। यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ कर दिया है। इस नई ट्रेन के संचालन से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा।
रेलवे के अनुसार, यह साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार सुबह 10:45 बजे टनकपुर से रवाना होकर शाम 5:40 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद शाम 5:50 बजे ट्रेन आगरा कैंट, ग्वालियर, ललितपुर, रानी कमलापति और खंडवा जंक्शन होते हुए मंगलवार शाम 6:00 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।
इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि टनकपुर से नांदेड़ के बीच पहले कोई सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं थी। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए इस नई साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है, जिससे हजारों यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक रेल संपर्क मिलेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेलवे स्टेशन या आधिकारिक रेलवे माध्यमों से ट्रेन के समय, ठहराव और टिकट संबंधी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर