मांट तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 4 का मौके पर निस्तारण

  • 7h ago
  • 70 views


मथुरा। मांट तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी (एसडीएम) दीपिका मेहर ने की। इस दौरान तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमर नाथ यादव, बीडीओ मांट, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 39 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान की गई, जबकि शेष मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान भूमि पैमाइश, जमीन संबंधी विवाद, बिजली आपूर्ति तथा अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एसडीएम दीपिका मेहर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध समाधान करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now