कान्हा माखन स्कूल में 'बोधि पथ कार्यशाला' का समापन, बच्चों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने का...
- 3h ago
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने पुलिस से कहा, "मैंने पत्नी के सिर पर तवा मारा है, उसका शव घर में पड़ा है।"
सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी को साथ लेकर उसके घर पहुंची, जहां महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया तवा भी बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में उसने रसोई में रखा तवा उठाकर पत्नी के सिर पर वार कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले एक आईटी कंपनी में काम करता था और पिछले तीन महीने से बेरोजगार था। उसकी शादी करीब 21 साल पहले हुई थी और परिवार में दो बेटे हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने पुलिस से कहा, "मैंने पत्नी के सिर पर तवा मारा है, उसका शव घर में पड़ा है।" सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी को साथ लेकर उसके घर पहुंची, जहां महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया तवा भी बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में उसने रसोई में रखा तवा उठाकर पत्नी के सिर पर वार कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले एक आईटी कंपनी में काम करता था और पिछले तीन महीने से बेरोजगार था। उसकी शादी करीब 21 साल पहले हुई थी और परिवार में दो बेटे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!