कान्हा माखन स्कूल में 'बोधि पथ कार्यशाला' का समापन, बच्चों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने का...
- 3h ago
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन के जतीपुरा रोड स्थित एसबीआरके अस्पताल में प्रसव के दौरान 30 वर्षीय महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, नवजात बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय कोमल को रविवार देर रात प्रसव पीड़ा होने पर एसबीआरके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल में हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने दोबारा आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण कोमल की जान गई। हालांकि, ये आरोप परिजनों के हैं और इनकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, अस्पताल की चिकित्सक डॉ. निशा ने परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि महिला का उपचार पूरी चिकित्सकीय प्रक्रिया के अनुसार किया गया था। मामले की जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर