मथुरा के पूर्व डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, ग्राम विकास विभाग के सोशल ऑडिट निदेशालय के बने निदेशक

  • 10h ago
  • 403 views


लखनऊ/मथुरा। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं सेवानिवृत्त आईएएस शैलेन्द्र कुमार सिंह को ग्राम विकास विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें ग्राम विकास विभाग के सोशल ऑडिट निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने लखनऊ में अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

शैलेन्द्र कुमार सिंह का मथुरा से भी विशेष जुड़ाव रहा है। वह सितंबर 2023 से जनवरी 2025 तक मथुरा के जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को गति दी।

जनवरी 2025 के बाद उन्हें आगरा मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया था, जहां उन्होंने प्रशासनिक कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। अब सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें ग्राम विकास विभाग के सोशल ऑडिट निदेशालय के निदेशक का दायित्व सौंपा गया है।

उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक अनुभव और सुशासन के क्षेत्र में उनके योगदान का सम्मान माना जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now