कान्हा माखन स्कूल में 'बोधि पथ कार्यशाला' का समापन, बच्चों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने का...
- 3h ago
जालौन। जालौन में आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही और ब्लॉक प्रमुख के बीच हुए विवाद के बाद अब उनका परिवार खुलकर उनके समर्थन में सामने आया है। रिंकू सिंह राही के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने हमेशा कानून के दायरे में रहकर ईमानदारी और निष्पक्षता से अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनका आरोप है कि नियमों के खिलाफ कार्रवाई से नाराज कुछ प्रभावशाली लोग अब उनके बेटे को निशाना बना रहे हैं।
पिता ने कहा कि रिंकू सिंह राही ने अपने पूरे प्रशासनिक कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। उन्होंने दावा किया कि जब वह जालौन में एसडीएम थे, तब नियमों के विपरीत संचालित एक कोल्ड स्टोरेज पर कार्रवाई की थी, जिससे कुछ प्रभावशाली लोगों में नाराजगी पैदा हुई। परिवार का कहना है कि राही ने कभी किसी दबाव में काम नहीं किया और हमेशा कानून के अनुसार निर्णय लिए।
रिंकू सिंह राही की भाभी ने भी उनके समर्थन में कहा कि पूरे परिवार को उन पर गर्व है और उन्हें भरोसा है कि वह आगे भी निडर और निष्पक्ष होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। परिवार ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जालौन में कोल्ड स्टोरेज निरीक्षण के दौरान तत्कालीन एसडीएम रिंकू सिंह राही और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच कथित धक्का-मुक्की और विवाद का मामला सामने आया था। इस प्रकरण का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और प्रशासनिक फेरबदल के तहत रिंकू सिंह राही का स्थानांतरण कर उन्हें एसडीएम (न्यायिक), उरई के पद पर तैनात किया गया। मामले की जांच अभी भी जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर