कान्हा माखन स्कूल में 'बोधि पथ कार्यशाला' का समापन, बच्चों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने का...
- 3h ago
मथुरा। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता से इंदौर से अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर आई 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को मथुरा जंक्शन पर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं उसके साथ आए 22 वर्षीय युवक को संबंधित पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रेलवे कंट्रोल रूम से आरपीएफ थाना मथुरा जंक्शन को सूचना मिली थी कि थाना मनासा, जिला नीमच (मध्य प्रदेश) में गुमशुदा दर्ज एक नाबालिग किशोरी अपने प्रेमी के साथ ट्रेन से मथुरा पहुंच रही है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक रामनरेश यादव, सहायक उप निरीक्षक मदनलाल एवं महिला आरक्षक कल्पना पूनिया ने टीम के साथ मथुरा जंक्शन पर पहुंचकर ट्रेन में दोनों को सुरक्षित हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में युवक की पहचान नीरज सिंह (22 वर्ष), निवासी भवानी नगर, शंकर रोड, इंदौर के रूप में हुई। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को आरपीएफ थाने लाया गया और संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी गई।
इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस मथुरा पहुंची। नियमानुसार नाबालिग किशोरी को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस को सौंप दिया गया।
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि समय रहते मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर