डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 'एक पेड़ – राष्ट्र के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

  • 9h ago
  • 113 views


मथुरा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर लघु उद्योग भारती, मथुरा द्वारा "एक पेड़ – राष्ट्र के नाम" अभियान के अंतर्गत श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, गोवर्धन रोड पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ वेंकट श्रीकर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।

मुख्य अतिथि डीएफओ वेंकट श्रीकर ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि "एक पेड़ – राष्ट्र के नाम" अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की प्रेरणादायी पहल है और प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम का सफल संचालन लघु उद्योग भारती, मथुरा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने "एक पेड़ – राष्ट्र के नाम, एक संकल्प – हरित भारत के नाम" का संकल्प लेते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now