कान्हा माखन स्कूल में 'बोधि पथ कार्यशाला' का समापन, बच्चों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने का...
- 3h ago
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस एवं राहत टीम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है।
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस एवं राहत टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!