गोवर्धन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, एसपी ग्रामीण और एडीएम प्रशासन ने सुनीं जन शिकायतें

  • 8h ago
  • 112 views


मथुरा। सोमवार को गोवर्धन तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के साथ संयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के साथ-साथ पुलिस विभाग से जुड़े मामलों पर भी गंभीरता से सुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस विभाग के कुल 7 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी गोवर्धन, तहसीलदार गोवर्धन तथा क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now