कान्हा माखन स्कूल में 'बोधि पथ कार्यशाला' का समापन, बच्चों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने का...
- 3h ago
मथुरा। जनपद मथुरा की साइबर सेल ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए एक पीड़ित की ₹54,930 की पूरी धनराशि वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, थाना राया क्षेत्र के ग्राम सिमाना निवासी सत्यवीर सिंह की इन्वर्टर बैटरी खराब हो गई थी। सहायता के लिए उन्होंने गूगल सर्च इंजन के माध्यम से कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर खोजकर उस पर संपर्क किया। इस दौरान साइबर ठगों ने उन्हें एक फर्जी लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने उस लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से ₹54,930 की धनराशि अनधिकृत रूप से निकाल ली गई।
घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर सेल मथुरा से शिकायत की। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने संबंधित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर धनराशि को ट्रेस और होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू की। साइबर सेल के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पूरी ₹54,930 की राशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर सत्यवीर सिंह ने मथुरा साइबर सेल का आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित कार्रवाई और सहयोग की सराहना की।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गूगल पर मिले किसी भी कस्टमर केयर नंबर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें, तथा बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या स्क्रीन शेयरिंग ऐप किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर