कान्हा माखन स्कूल में 'बोधि पथ कार्यशाला' का समापन, बच्चों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने का...
- 3h ago
मथुरा के गोवर्धन रोड स्थित एक फार्महाउस में आयोजित सगाई समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में अपने चचेरे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ 5 गोलियां दाग दीं। सभी गोलियां युवक के सिर और कनपटी में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार, नौहझील क्षेत्र के एक परिवार की सगाई समारोह के दौरान आरोपी पवन चौधरी और मृतक गजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। इसी बीच आरोपी ने करीब 10 फीट की दूरी से अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घायल गजेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे मृतक पर अपनी पत्नी के साथ संबंध होने का शक था और इसी वजह से उसने गोली चलाई। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है और फोरेंसिक सहित अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। इस मामले में आरोपी के दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही घटनाक्रम की अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर